फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor dies to road condition after rain

बारिश में उधड़ी सड़क ने ली मासूम की जान

Sat, 18 Aug 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 18 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश में उधड़ी सड़क ने एक साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। उधड़ी सड़क पर बस की साइड लगी तो उसके पिता की बाइक फिसल गई और वह ममेरे भाई के हाथ से फिसलकर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में उसे मॉडल टाउन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर बच्ची का ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिवा शक्ति ट्रस्ट की ओर से स्टेडियम रोड पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। संजयनगर निवासी प्रवीण भारद्वाज पुरोहित का काम करते हैं। 15 अगस्त की सुबह करीब पौने दस बजे भंडारा स्थल पर ध्वजारोहण के लिए प्रवीण भारद्वाज बाइक से निकले। उनके साथ साले का बेटा आशीष और बीच में उनकी एक साल की बेटी ऐश्वर्या बैठी थी। घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि वहां से गुजरी एक बस की बाइक में साइड लग गई। सड़क उधड़ी होने के कारण उसकी बजरी सड़क पर फैली थी। लिहाजा प्रवीण बाइक नहीं संभाल सके और वह बजरी पर फिसल गई। ऐश्वर्या ममेरे भाई के हाथ से फिसलकर सड़क पर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रवीण बच्ची को लेकर मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया लेकिन बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

17 साल बाद मिली थी बेटी
सड़क ने निगल ली जिंदगी
प्रवीण भारद्वाज और उनकी पत्नी नीरज ने बताया कि उन्हें बेटी की बहुत चाहत थी। पहले से दो बेटे हैं, बड़ा बेटा प्रसून 21 और छोटा कुनाल 18 साल का है। उन्हें 17 वर्ष बाद बेटी हुई थी। बहुत सुंदर थी इसलिए मोहल्ले भर के लोग खिलाते थे। मगर बारिश से उधड़ी सड़क ने उनकी बेटी की जिंदगी निगल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed