फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor couple commits suicide hanged due to failure in love affair was going on for a year

इश्क में नाकाम होने पर दी जान: फंदे से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Fri, 02 Apr 2021 03:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलसंडा (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलसंडा (पीलीभीत) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 02 Apr 2021 03:58 PM IST
सार

  • रात में खाना खाने के बाद दोनों हो गए थे लापता
  • पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव
  • घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
minor couple commits suicide hanged due to failure in love affair was going on for a year
नाबालिग ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा में खाना खाने के बाद अपने-अपने घर से अचानक लापता हुए नाबालिग प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर मकान से एक किलोमीटर दूर मिला। दोनों शव खेत में लगे शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमी का शव शर्ट और प्रेमिका का शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका था। दोनों के परिवार वालों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर का मकान से तीन सौ मीटर दूर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी दोनों के ही परिवार वालों को लग गई थी। उनके मिलने और बात करने पर भी परिवार वाले पाबंदी लगाए थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों खाना खाकर कमरों में सोने गए और फिर लापता हो गए थे। देर रात परिवारवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के घर वाले प्रेमी के घर भी पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह सात बजे लड़की को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसका परिवार थाना बिलसंडा शिकायत लेकर पहुंचा, तभी ग्रामीणों से पुलिस को दोनों के शव फंदे पर लटके मिलने की सूचना मिल गई। सीओ प्रशांत कुमार ने फील्ड यूनिट टीम संग मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने भी दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चलने की बात निकलकर आ रही है। एसपी किरीट कुमार ने भी बिलसंडा पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed