{"_id":"656ef55fb65d6946f3055d63","slug":"minor-boy-sexually-assaulted-10-year-old-girl-in-bareilly-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: रिश्ते के चाचा ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, नाबालिग है आरोपी; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: रिश्ते के चाचा ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, नाबालिग है आरोपी; मुकदमा दर्ज
Tue, 05 Dec 2023 03:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 03:34 PM IST
सार
फरीदपुर में नाबालिग लड़के ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर पारिवारिक रिश्ते में बच्ची का चाचा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। परिवारिक रिश्ते के चाचा ने मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम बच्ची को उसके पारिवारिक रिश्ते का चाचा घर के दरवाजे से उसे मुंह दबाकर उठा ले गया। वह बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
UP: 35 साल से पहचान छिपाकर यहां रह रही थी बांग्लादेश की महिला, पासपोर्ट के चक्कर में खुला वर्षों से छिपा राज
विज्ञापन
मासूम बच्ची आरोपी से छूटकर अपने घर पहुंची और उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।