फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister's effigy burnt in front of police, protest held

Bareilly News: पुलिस के सामने फूंका मंत्री का पुतला, किया प्रदर्शन

Tue, 20 May 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Minister's effigy burnt in front of police, protest held
बरेली। बजरंग दल पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में उनका पुतला जलाया और प्रदर्शन किया। बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कहा कि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुस्लिमों की एक सभा में उन्हें खुश करने के लिए बजरंग दल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मंत्री की ओर से की गई टिप्पणी का वीडियो बजरंग दल, आंवला के एक कार्यकर्ता ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इस पर मंत्री ने अपनी गलती का एहसास करने के स्थान पर उल्टा कार्यकर्ता पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मुकदमा वापस नहीं हुआ तो बड़ी रणनीति बनाकर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान महानगर सुरक्षा प्रमुख आर्यन खटीक, ऋषभ ठाकुर, लक्की रत्नाकर, आशीष शर्मा, अरुण, अनमोल सैनी, निखिल गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed