{"_id":"6353e020e4dabc89659358a88de9992e","slug":"minister-rukwai-substandard-wheat-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने रुकवाई घटिया गेहूं की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने रुकवाई घटिया गेहूं की सप्लाई
बरेली
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खाद्य मंत्री कमाल अख्तर ने भारतीय खाद्य निगम से हो रही घटिया राशन सप्लाई पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। मंडल मेें हो रही धान की फर्जी खरीद के जांच कराने को भी कहा गया है।
मंगलवार को राष्ट्रपति की अगवानी के लिए आए खाद्य मंत्री ने मंडल में हो रही धान खरीद और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मंडल में दो लाख टन धान खरीदा जा चुका है। आढ़तियों से ज्यादा खरीद हुई है इसलिए किसी वरिष्ठ अफसर से खरीद की जांच कराई जाएगी। गोदामों पर हो रही डाला वसूली पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटिया राशन की सप्लाई किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।
खाद्य मंत्री ने शाहजहांपुर स्थित सुखवीर एग्रो इनर्जी राइस मिल से 37 हजार क्विंटल ज्यादा लेवी लेने और विपणन शाखा की ओर से करोड़ों रुपये के दस लाख से ज्यादा खाली बोरे सड़ा देने के मामले की जानकारी ली। आरएफसी दिग्विजय सिंह ने जांच प्रगति से अवगत कराया तो मंत्री ने दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
मुनाफाखोरों पर कार्रवाई
बरेली शहर में सस्ती दरों पर दाल, सब्जी बिक्री शुरू करने पर मंत्री ने खुशी जताई और मुनाफाखोरों पर लगाम कसने को कहा। अफसरों ने बताया कि पिछले दिनों हुई छापामारी में ईजी डे पर 250 रुपये किलो दाल अरहर और ऐरन स्टोर पर 28 रुपये किलो आटा बिकता मिला। इन प्रतिष्ठानों पर अन्य गड़बड़ियां और टैक्स चोरी मिली थी। मंत्री ने ऐसे मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।