फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister of State for Sugarcane told the benefits of one nation one election

Bareilly News: गन्ना राज्यमंत्री ने बताए एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे

Thu, 01 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Sugarcane told the benefits of one nation one election
कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री। संवाद
फरीदपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने एक देश एक चुनाव पर फ्यूचर यूनिवर्सिटी फरीदपुर में बैठक की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव भारत देश के लिए क्यों जरूरी है और इसके फायदे बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष किसी न किसी चुनाव के चलते न केवल धन बल्कि समय की भी बर्बादी होती है। नीति निर्माण और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने से सरकारें अपने कार्यकाल का पूरा समय जनसेवा और विकास को दे पाएंगी। इससे देश को हर साल होने वाले चुनावी खर्चों में भारी कमी आएगी।
विज्ञापन

सन 1967 से पहले ये चुनाव एक साथ ही हुआ करते थे। उसके बाद केंद्र की सरकार द्वारा राज्य सरकारों की बर्खास्तगी के कारण यह समय परिवर्तित होता चला गया, लेकिन आज के इस भाग-दौड़ वाले समय में यह वक्त की पुकार है। इससे मतदाता प्रतिशत भी बढ़ेगा। एक साथ चुनाव कराए जाएं तो इससे देश की विकास प्रक्रिया में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में पारित प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, राजू उपाध्याय, अमन सक्सेना, ओमवीर गुर्जर, पुष्पेंद्र, शुभांकर मिश्रा, प्रतुल अग्रवाल, प्रदीप यादव, राजेश गुप्ता, अनिल, वैभव, सुरजीत, करनैल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed