फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister in charge will give plans of 16.96 crores to the district tomorrow

नगर विकास मंत्री आज कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

Sat, 27 Aug 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge will give plans of 16.96 crores to the district tomorrow
बरेली। जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा शनिवार रात बरेली पहुंचेंगे। वह रविवार को जिले को 16.96 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर शुक्रवार को दिन भर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले नगर विकास मंत्री का दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहे है। शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारी पूरे दिन रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुटे रहे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान मंत्री के किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए अधिकारी होमवर्क करते रहे। कार्यक्रम के अनुसार नगर विकास मंत्री शनिवार रात बरेली पहुंचेंगे। वह रविवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। नगर विकास मंत्री के निरीक्षण की आशंका के चलते शुक्रवार को नगर निगम और बीडीए की टीमें गांधी उद्यान की सजाने-संवारने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

इन कार्यों का होगा शिलान्यास
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, शांति नगर में सड़क निर्माण, मॉडल टाउन में रामायण मंदिर के पास हॉट मिक्स से सड़क निर्माण, छोटी विहार में टाइल्स से सड़क और नाली निर्माण, सुरेश शर्मा नगर में बजरंग ढाबा के पास सड़क-नाली निर्माण, अशोक विहार कॉलोनी में सड़क और नाली का निर्माण, नदौसी में पेयजल योजना का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों का होगा लोकार्पण
15वें वित्त आयोग के तहत बिहारीपुर सिविल लाइंस में सीवर लाइन, जनकपुरी में पानी की लाइन, एजाजनगर गौंटिया में पानी की पाइप लाइन, फाल्तून गंज में सीवर लाइन, शांति विहार में पानी की पाइप लाइन, चकमहमूद नगर में पानी की पाइप लाइन, बानखाना में सीवर लाइन, नेकपुर में पानी की पाइप लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बड़ी बिहार, बिहारीपुर और वार्ड 14 में सड़क व नाली निर्माण, संतनगर में सीसी सड़क का निर्माण, ब्रहमपुरा व संजयनगर में सड़क-नाली, नवादा शेखान में सड़क सुधार, कंजादास पुर में सड़क, इंदिरानगर में हॉट मिक्स सड़क, मुंशीनगर में सड़क-नाली निर्माण, वार्ड 10 में सड़क- नाली निर्माण का लोकार्पण होगा।

प्रभारी मंत्री के आने पर सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त
प्रभारी मंत्री एके शर्मा के शनिवार को बरेली आगमन को लेकर नगर निगम की टीमें शुक्रवार को दिन भर व्यवस्था में जुटी रहीं। कई स्थानों पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। सामान भी जब्त किया गया। सड़कों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई कराई गई। कई जगह मरम्मत का कार्य भी किया गया। बीसलपुर रोड, लखनऊ हाईवे, सेटेलाइट रोड, जिला अस्पताल के पास, एयरफोर्स से डेलापीर चौराहा होते हुए नैनीताल रोड तक अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed