फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Dharampal Singh says celebrate Gau Mata Samman Divas on 14 February

Bareilly News: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नहीं, गो माता सम्मान दिवस मनाएं

Fri, 10 Feb 2023 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 11:03 AM IST
सार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे के बजाय गो माता सम्मान दिवस मनाएं। गाय हमारे लिए सांस्कृतिक, आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Minister Dharampal Singh says celebrate Gau Mata Samman Divas on 14 February
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय पशु अनुसंधान कल्याण बोर्ड की ओर से आदेश जारी हुआ है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के स्थान पर गो माता सम्मान दिवस मनाया जाए। गाय हमारे लिए सांस्कृतिक, आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि पशुपालक गायों का दूध निकालने के बाद छुट्टा न छोड़ें। गाय का गोबर व गो मूत्र दोनों ही किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। गो मूत्र से खेतों के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और गोबर से आर्गेनिक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलता है। 

विज्ञापन

'होलिका में गोबर के उपले रखें'

मंत्री ने लोगों से यह भी अपील की है कि होलिका में गोबर के उपलों का प्रयोग किया जाए। बायोगैस प्लांट लगाकर गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गाय आर्थिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जीरो बजट खेती गाय के गोबर और मूत्र पर ही आधारित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में बोले थे- गाय हमारी राष्ट्र माता 

इससे पूर्व संभल में कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा था कि गाय हमारी राष्ट्र माता और भाग्य विधाता है। साथ ही यह भी कहा कि गाय के मूत्र में मां गंगा बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। काऊ डे (गोमाता दिवस) मनाने का निर्णय बेहद ही सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed