{"_id":"657892029848729080091a98","slug":"minimum-temperature-reached-five-degrees-celsius-in-bareilly-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather News: प्रदेश में सबसे सर्द रही बरेली की रात, पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: प्रदेश में सबसे सर्द रही बरेली की रात, पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
Wed, 13 Dec 2023 05:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Dec 2023 05:45 AM IST
सार
बरेली में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार-मंगलवार की रात बरेली में न्यूनतम तापमान सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अभी और गिरावट होगी।
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बीते तीन दिनों में मौसम एकदम से बदल गया है। न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सर्द हवा भी तेवर दिखाने लगी है। सोमवार/मंगलवार की रात बरेली का तापमान प्रदेश में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल, यह सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
हर गुजरते दिन के साथ ठंड का असर भी बढ़ रहा है। मंगलवार को हवा की तेजी के आगे धूप बेअसर रही। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिन और रात के पारे का लुढ़कना जारी रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवात का प्रभाव समाप्त हो चुका है। पछुआ हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रेगिस्तानी व हिमालयी क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवा की गति बढ़ने से आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। हवा की रफ्तार इस समय 20-22 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। इसके कारण कोहरे का घनत्व घटेगा।
विज्ञापन
इस तरह लुढ़का पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
9 दिसंबर 23 7.8
10 दिसंबर 21.8 5.5
11 दिसंबर 21.8 5.0
तिथि अधिकतम न्यूनतम
9 दिसंबर 23 7.8
10 दिसंबर 21.8 5.5
11 दिसंबर 21.8 5.0