फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mineral water in the metropolis and the warehouse caught Kolddrinks

महानगर में पकड़ा कोल्डड्रिंक्स और मिनरल वाटर का गोदाम

Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
व्यापार कर के छापामार दल ने टैक्स चोरी कर महानगर में बनाए गए गोदाम में भरा गया मिनरल वाटर और भारी मात्रा में कोल्डड्रिंक्स बरामद की है। व्यापार कर के दल की इस कार्रवाई से अवैध रूप से गोदाम चलाने वाले अन्य लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।  
विज्ञापन

इसके अलावा छापामार दल ने नैनीताल मार्ग पर टैक्स चोरी कर दौड़ने वाले रेता बजरी भरे 17 वाहन पकड़े। एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने बताया कि इन वाहन स्वामियों से दो लाख रुपये से ज्यादा कर की वसूली हुई है। सचल दल प्रभारी अमरदीप वर्मा ने रेलवे से बिना फार्म 38, बिल्टी और बिल लाए जा रहे सात नग हौजरी आदि पकड़े हैं। सूचना मिलने पर महानगर में गोदाम चेक किया गया इसमें टैक्स चोरी कर रखा हुआ भारी मात्रा में मिनरल वाटर और कोल्ड ड्रिंक्स पकड़ा गया है। इस सामान पर जुर्माना सहित टैक्स वसूली होगी। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त एपी शुक्ला आदि मौजूद रहे। अफसरों ने बताया कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed