फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mind changed in 15 hours, dowry murder report filed against four including brother-in-law

Bareilly News: 15 घंटे में बदला मन, बहनोई समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 19 May 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mind changed in 15 hours, dowry murder report filed against four including brother-in-law
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी में डॉक्टर की बेटी अंजलि की ससुराल में मौत के दूसरे दिन दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जो मायके वाले सात घंटे तक पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने के लिए तकरार करते रहे। रात में 15 घंटे बाद उनका मन बदल गया। पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दो महीने पहले बारादरी के पनवड़िया निवासी डॉक्टर जयप्रकाश की बेटी अंजलि की शादी चनहेटी निवासी प्राथमिक शिक्षक विनेश उर्फ विक्की से हुई थी। शनिवार सुबह अंजलि का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। रविवार दोपहर अंजलि के भाई डॉ. आकाश ने बहनोई विनेश, विनेश के दो बड़े भाई और एक भाभी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि दहेज में उन्होंने क्रेटा कार कर दी थी जबकि विनेश व उसके घरवाले स्कॉर्पियो मांग रहे थे। इसलिए अंजलि का उत्पीड़न करते थे, उसे मारकर फंदे पर लटका दिया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

---
सीओ बोले- हम बहन मानकर कर देंगे अंतिम संस्कार
- शनिवार को अंजलि के निधन की सूचना पर दोपहर में कैंट थाना प्रभारी पहुंचे तो अंजलि के मायके वाले भी आ गए। मायके व ससुराल दोनों ही पक्षों ने पुलिस से कह दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। चूंकि मौत शादी के दो महीने बाद ही हुई तो भविष्य में शिकायत के लिहाज से पुलिस कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती थी। यही वजह रही जो रात आठ बजे तक पुलिस और परिजनों में तनातनी बनी रही। कुछ नेता भी दोनों पक्षों से पैरवी में आ गए तो पुलिस ने पूरे हंगामे की वीडियोग्राफी करा ली। शाम को पहुंचे सीओ प्रथम ने अंजलि के घरवालों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करा लीजिए, हम अंत्येष्टि नहीं करेंगे। तब सीओ ने कहा कि हम अपनी बहन मानकर अंतिम संस्कार कर देंगे। पुलिस नहीं मानी तो परिजन पीछे हट गए, पुलिस शव सील कर पोस्टमाॅर्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

प्रतिष्ठित परिवार की बेटी थी अंजलि
अंजलि के पिता डॉ. जयप्रकाश प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पांच भाइयों में अधिकांश डॉक्टरी पेशे से जुड़े हैं। अंजलि की मां मिथिलेश देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले अंजलि अपनी भाभी के जन्मदिन पर घर आई थी। परिवार के साथ होटल में खुशी-खुशी जन्मदिन मनाया था। भाई ने बताया कि रविवार को अंजलि ने तीर्थ यात्रा पर जाने की बात फोन पर बताई थी। इधर, अंजलि के पति विनेश का कहना था कि शादी के बाद से ही वह गुमसुम रहती थी। घटना के वक्त वह बहेड़ी क्षेत्र के अपने स्कूल में था। उसे नहीं पता कि अंजलि ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed