फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Millions of rupees were cheated from a businessman by arranging a deal to sell a generator.

Bareilly News: जनरेटर बेचने का सौदा तय कर व्यापारी से लाखों ठगे

Mon, 13 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees were cheated from a businessman by arranging a deal to sell a generator.
बरेली। जनरेटर बेचने का सौदा कर साइबर ठगों ने शहर के व्यापारी से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में ठगों ने अपने नंबर बंद कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राधेश्याम एन्क्लेव निवासी राघव अग्रवाल की फर्म बजरंगी एजेंसीज जनरेटर और सोलर उपकरणों का व्यापार करती है। 11 दिसंबर को राघव के नंबर पर सूरज राणा नाम से कॉल आई थी। राघव के मुताबिक सूरज ने खुद को काशीपुर की आरके इंडस्ट्रीज का एकाउंटेंट बताते हुए कहा कि उनकी फर्म ने नया बड़ा जनरेटर खरीदा है, इसलिए तीन-चार छोटे जनरेटर बेच रहे हैं। सूरज ने जनरेटर के फोटो और फर्म के मालिक आरबी सिंह का नंबर भेज दिया। आरबी सिंह से राघव की बात हुई तो उसने 11.30 लाख में सभी जनरेटरों का सौदा तय कर लिया। इसके बाद उसने फर्म का लेटर पैड और खाता नंबर भेज दिया। राघव ने 11.30 लाख रुपये बताए गए खातों में डाल दिए। इसके बाद सूरज राणा और आरबी सिंह ने अपने नंबर बंद कर लिए। इसके बाद राघव को ठगी का अहसास हुआ। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed