फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   millet grains will be distributed to ration card holders in Bareilly

काम की खबर: इस जिले के 7.99 लाख परिवारों को मिलेगा मोटा अनाज, जानिए कब से बंटेगा राशन

Fri, 09 Feb 2024 06:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 06:48 AM IST
सार

Free Ration Scheme: सरकार ने गरीबों के लिए मोटा अनाज बांटने की योजना शुरू की है। बीते साल इसे जनवरी माह में बांटा गया था। इस वर्ष जनवरी के बाद मोटा अनाज आया है। जल्द ही इसका वितरण हो सकता है। 
 

विज्ञापन
millet grains will be distributed to ration card holders in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन की ओर से सर्दी में सभी लोगों को मोटा अनाज बंटना था, लेकिन सर्दी बीतने को है तब बरेली जिले में अनाज आया है। इसके वितरण के लिए इसी माह तारीख तय की जाएगी। जिले में 7.99 लाख लोगों को मोटना अनाज यानी बाजरा इसी माह बांटा जाएगा। इसके साथ गेहूं व चावल भी बंटेगा।

विज्ञापन


सरकार ने गरीबों के लिए मोटा अनाज बांटने की योजना शुरू की है। बीते साल इसे जनवरी माह में बांटा गया था। इस साल अभी तक बाजरा गोदामों में आ नहीं सका था। अब बाजरा आ गया है। इसके वितरण की तैयारी की जा रही है। कोटेदारों ने इसे गोदामों से उठा लिया है। 10-12 फरवरी को राशन बांटे जाने की उम्मीद है। जिले में 99 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को व सात लाख सामान्य परिवार को बाजरा बांटा जाएगा। इसके साथ ही गेहूं व चावल भी बंटेगा। बता दें कि साल में एक बार ही मोटा अनाज बांटा जाता है।

विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारक को सात किलो मिलेगा बाजरा
जिले में 99000 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन्हें 14 किलो चावल, 14 किलो गेहूं व सात किलो बाजरा मिलेगा। जबकि सात लाख सामान्य कार्ड धारकों को दो किलो चावल, एक किलो गेहूं व दो किलो बाजरा मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि बाजरा आ चुका है। 7.99 लाख कार्ड धारकों को बाजरा बांटा जाएगा। शासन से इसके लिए तारीख तय की जाएगी। संभवत: 10-12 फरवरी को बाजरा व अन्य राशन बांटा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed