फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mill CEO accused of lying

Bareilly News: मिल के सीईओ ने झूठ बोलने का लगाया आरोप

Tue, 29 Jul 2025 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Mill CEO accused of lying
बहेड़ी। केसर चीनी मिल प्रबंधन ने नगर पालिका परिषद पर झूठ बोलने व बेवजह चीनी मिल के निर्माण को रोकने के लिए नोटिसबाजी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चीनी मिल के सीईओ शरद मिश्रा ने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी को उन्होंने निर्माण कार्य के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। नगर पालिका बहेड़ी, फायर सर्विस, पीडब्ल्यूडी, एडीएम प्रशासन के द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद मानचित्र भी जिलाधिकारी को दिया गया था। नगरपालिका द्वारा एनओसी देने के बाद निर्माण कार्य को कभी भी नहीं रोका गया।

तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने एक पत्र दाखिल कर चीनी मिल को एनओसी जारी की थी। जब मानचित्र उनको दिया तो उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा मानचित्र को मंजूरी दिए जाने को कहा था। उन्होंने इस मामले में नगर पालिका प्रशासन पर पूरी तरह से झूठ बोलने का आरोप लगाया। इधर, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी का तर्क है कि नामांतरण की प्रक्रिया नगर पालिका द्वारा होती है। मानचित्र भी नगर पालिका ही स्वीकृत करती है। तीसरा नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed