Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Middleman arrested in Nawabganj Galla Mandi records of several farmers recovered in Bareilly

Bareilly News: नवाबगंज गल्ला मंडी में पकड़ा गया बिचौलिया, कई किसानों के अभिलेख बरामद; एएमओ ने कराई एफआईआर

Tue, 11 Nov 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 04:30 PM IST
सार

बरेली जिले में धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिये सक्रिय हैं, जो किसानों का धान कम कीमत पर खरीद कर मंडी में बेच रहे हैं। नवाबगंज गल्ला मंडी में ऐसा ही एक बिचौलिया पकड़ा गया है। उसके पास से किसानों के अभिलेख बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Middleman arrested in Nawabganj Galla Mandi records of several farmers recovered in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसका खुलासा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया है। इन लोगों ने नवाबगंज मंडी से बिचौलिया को न सिर्फ दबोचा बल्कि उसके पास दर्जन भर से अधिक किसानों की खतौनी, आधार कार्ड व अन्य अभिलेख भी बरामद किए हैं। एसडीएम के आदेश पर सोमवार रात एक बजे के करीब क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बिचौलिया के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। नामजद बिचौलिया सुरेंद्र कुमार गांव समूहा का रहने वाला है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एएमओ) अरविंद कुमार राठी ने एफआईआर में कहा है कि सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम को बताया कि उन लोगों ने सात नवंबर की शाम सात बजे चार-पांच लोगों को आपस में बात करते सुना कि 1670 रुपये प्रति क्विंटल धान गांवों में किसानों से खरीद लिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति सुरेंद्र को पहचान लिया था। फिर उससे कुछ किसानों के नाम के सत्यापित कागज बरामद किए। एसडीएम के निर्देश पर आरोपी सुरेंद्र के विरुद्ध जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


आरोपी के पास मिले कई किसानों को प्रपत्र 
इस घटना से पूर्व भी सुरेंद्र मंडी में विभिन्न किसानों से सस्ते दामों में उपज खरीद कर धान से लोड ट्रॉलियां लेकर आ चुका था। आए दिन मंडी गेट पर एंट्री कराते देखा जाता रहा है। उससे संबंधित कुछ धान अभी भी गल्ला मंडी में पड़ा है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सुरेंद्र से जब्त किए प्रपत्रों में ढकिया खेरूद्दीन निवासी किसान इंद्रजीत, समूहा गांव के भोलानाथ, रत्नानंदपुर समूहा के लेखराज, राजपाल, भानु प्रताप व विमल कुमार, रिछोला किफायतुल्ला गांव के शिव दयाल समेत कई अन्य किसानों के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा धर्मकांटे पर तौले गए धान की छह पर्चियां, लेनदेन के हिसाब वाली कॉपी और कुछ अन्य किसानों के नाम की खतौनियां आरोपी से यूनियन पदाधिकारियों ने बरामद की है। एएमओ ने पुलिस को बताया है कि इतनी अधिक संख्या में विभिन्न किसानों के सुरेंद्र के पास मिले प्रपत्रों से स्पष्ट है कि वह बिचौलिया के रूप में कार्य कर रहा है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

क्रय केंद्रों पर हावी हैं बिचौलिया
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश पटेल ने बताया कि नवाबगंज मंडी 16 क्रय केंद्र हैं, जिन पर बिचौलिया हावी हैं। इसी के विरुद्ध वह लोग सोमवार को गल्ला मंडी गेट पर खुली बैठक कर रहे थे। उनकी बैठक में एसडीएम उदित पवार पहुंचे थे, उन्होंने ज्ञापन लिया और एएमओ से बिचौलिया सुरेंद्र के विरुद्ध एफआईआर कराई है।
 
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि उनके क्रय केंद्र पर यदि किसी बिचौलिया से धान खरीदने की बात सामने आती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए बिचौलिया के विरुद्ध एफआईआर की है। पता चला है कि गांवों में सस्ते दामों में धान खरीदने से पहले क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए उसने कुछ किसानों के पंजीकरण करा दिए थे। जिसके प्रपत्र भी उससे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed