फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Message to be received on WhatsApp; property tax to be paid via QR code.

Bareilly News: व्हाट्सएप पर आएगा संदेश, क्यूआर कोड से जमा होगा गृहकर

Tue, 16 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Message to be received on WhatsApp; property tax to be paid via QR code.
बरेली। गृहकर जमा करने के लिए शहरवासियों को अब भागदौड़ नहीं करनी होगी। नगर निगम ने इसके लिए डिजिटल पहल की है। इसके तहत करदाताओं के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। इसके जरिये लोग घर बैठे ही अपने बकाये का भुगतान कर सकेंगे। निगम के इस फैसले से शहर के करीब चार लाख करदाताओं को सीधा फायदा पहुंचेगा। उन्हें कतार लगाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, अब तक नगर निगम की ओर से लोगों के मोबाइल फोन पर टैक्स जमा करने का कोई संदेश या रिमाइंडर नहीं भेजा जाता था। इससे करदाताओं को अपने बकाया टैक्स की सटीक जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी। नतीजा, लोग पूरे साल टैक्स जमा नहीं कर पाते थे और वित्त वर्ष के अंत में नगर निगम कार्यालय की ओर दौड़ लगाते थे। इससे वहां भीड़ और अव्यवस्था का माहौल बन जाता था। अब इस नई डिजिटल मुहिम से करदाताओं को आसानी होगी।
विज्ञापन

व्हाट्सएप मेसेज की इस सुविधा के साथ ही नगर निगम अपने चारों जोनल कार्यालयों में क्यूआर कोड लगाएगा। इसके लिए निगम ने एक प्रतिष्ठित बैंक के साथ गठजोड़ भी कर लिया है। इसके तहत कार्यालय आने वाले उपभोक्ता जैसे ही अपने मोबाइल फोन से काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे, वे सीधे नगर निगम के आधिकारिक बैंक खाते से जुड़ जाएंगे और अपना कर जमा कर सकेंगे। निगम की इस दोहरी पहल से जहां आम जनता को राहत मिलेगी, वहीं कर संग्रह की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
क्यूआर के लिए बैंक से बात हो गई है। जल्द ही चारों जोन में इसे शुरू करा दिया जाएगा। व्हाट्सएप मेसेज पर भी काम किया जा रहा है। वह भी जल्दी शुरू होगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed