{"_id":"6ab190e235e88866b1068c0c","slug":"mercy-hospital-operator-accused-of-fraud-through-deception-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103501-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मर्सी अस्पताल के संचालक पर भ्रमिक कर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मर्सी अस्पताल के संचालक पर भ्रमिक कर धोखाधड़ी का आरोप
Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बा स्थित मर्सी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में संचालक राशिद अली उर्फ अली अब्बास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। युवक ने संचालक पर फर्जी एमडी (मेडिसिन) डिग्री दिखाकर भ्रमिक कर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है।
मोहल्ला फर्रखपुर निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि भाई सचिन गुप्ता की गर्भवती पत्नी मुस्कान को 13 सितंबर को मर्सी अस्पताल ले जाया गया था। अली अब्बास ने मरीज की हालत गंभीर बताकर बिना अनुमति लिए तुरंत ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उसने शिशु को स्वस्थ रखने का दावा किया। हालांकि, ऑक्सीजन न मिलने से 15 सितंबर को नवजात की मौत हो गई थी। आरोप है कि अली अब्बास भ्रमित करने के लिए अपने नाम के आगे एमडी (मेडिसिन) लिखता है, जबकि वह यह डिग्री धारक नहीं है।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों की सलाह ली जा रही है। उनके निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।