{"_id":"58f7bc124f1c1bf2584706bc","slug":"mercury-crosses-40-degrees-cross-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 डिग्री पार बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 डिग्री पार बारिश के आसार
बरेली।
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पारा 40 डिग्री पार बारिश के आसार
- फोटो : Mercury crosses 40 degrees cross-rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती गर्मी की शुरूआत हो गई है। गर्म हवाएं भी परेशान कर रही हैं। बुधवार को तो दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। सड़क पर सीधी धूप शरीर को जला रही थी। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि 21 अप्रैल के आसपास मौसम में सुधार होगा और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री को पार कर गया है।
सुबह नौ बजे के बाद घराें से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान भी तापमान 15 डिग्री से अधिक होता है। कार्यालय जाने वाले लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। धूप में निकलने वालों को सूती कपड़ों का सहारा अच्छा लग रहा है। दिन की तीखी धूप से बचने के लिए पेड़ों की छाया और ठंडा पीने वालाें का जमावड़ा सड़क पर जमा हो रहा है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ऐसी गर्मी की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जता दी थी। हालांकि मौसम की संभावना से राहत भी पहुंचाई है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि हवाआें के दबाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल बन रहे हैं। जोरदार बारिश तो नहीं होगी, लेकिन मौसम बदलेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।