फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fog and cold weather continue in Bareilly

Weather: बरेली में कोहरा और सर्दी का सितम जारी, 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

Fri, 16 Jan 2026 08:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 08:22 AM IST
सार

बरेली में बीते दिनों धूप खिलने के बाद कोहरा और ठंड ने फिर पलटवार किया है। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी सुबह से कोहरा छा गया। बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। बरेली में बृहस्पतिवार को दिन का तापमान छह डिग्री लुढ़ककर प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
fog and cold weather continue in Bareilly
ठंड से ठिठुरते दिखे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दिन का पारा छह डिग्री लुढ़ककर प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री दर्ज हुआ जो इस सीजन का रिकॉर्ड है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश में तीसरी सबसे सर्द रात बरेली में रही। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम रही है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई। धूप निकलने की आस लगाए लोग सर्द हवा से ठिठुरते रहे। दिनभर घरों और प्रतिष्ठानों में लोग हीटर के भरोसे रहे। राहगीर अलाव और अंगीठी के सामने बैठकर ठंड से निजात पाने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन


दिन के तापमान में भारी गिरावट हुई। जो सामान्य तापमान 21.1 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ढलती शाम के साथ सर्द मौसम कंपकंपाने लगा। ग्राहकों की आवक कम होने से बाजार भी रात आठ बजे से बंद होने लगे। सड़कों पर सन्नाटा सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात का पारा सामान्य तापमान 6.9 डिग्री से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने और बर्फीली हवा शहर में प्रवेश करने से ठंड बढ़ी है। 

कोहरा से दृश्यता शून्य, बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक रुहेलखंड में बीते दिनों अधिकतम तापमान में हुई बढ़त के साथ रात में पारा में गिरावट हुई। दो उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अगले 5-6 दिनों में रात के तापमान में 4 से 6 डिग्री की क्रमिक बढ़त से शीतलहर से हल्की राहत के आसार हैं। 

हालांकि, कोहरे के क्षेत्रफल और घनत्व में बढ़ोत्तरी होगी पर दिन चढ़ने के साथ छंटने से धूप निकलने से मौसम खुशगवार होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18-19 जनवरी को रुहेलखंड के जिन जिलों में अनुकूल माहौल बनेगा वहां रिमझिम और हल्की बारिश का अनुमान है।

कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद
भीषण ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। विद्यालय के समस्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। 

इस अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों, पंजिकाओं के अपडेशन और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित कार्यों को संपन्न करेंगे। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि अब 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed