{"_id":"5fd3c10e8ebc3e3c4f42e596","slug":"mercury-and-fall-melting-will-increase-bareilly-news-bly429839482","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा और गिरेगा.. बढ़ेगी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा और गिरेगा.. बढ़ेगी गलन
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिसंबर जैसे-जैसे समापन की ओर बढ़ रहा, तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम से ही कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया था। लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, आगे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। कोहरे से भी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मंगलवार से रोजाना ही घना कोहरा छा रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर चल रहे थे। दोपहर करीब दो बजे के करीब आधे घंटे लिए ही सूरज ने दर्जन दिए, लेकिन सर्द हवाओं के आगे धूप बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ गई है।