फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   merchant s daughter misdeed by hostage in Prem Nagar Bareilly

लड़की से हैवानियत की हदें पार: छह दिन तक व्यापारी की बेटी से बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, इस हाल में लौटी घर

Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

व्यापारी की ओर से थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उसे छह दिन तक बंधक बनाए रखने और बेहोशी की हालत में कागजों पर साइन कराने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
merchant s daughter misdeed by hostage in Prem Nagar Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर इलाके के एक व्यापारी की बेटी को कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उसे छह दिन तक बंधक बनाए रखने और बेहोशी की हालत में कागजों पर साइन कराने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके में रहने वाले एक व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी एक सितंबर को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना अगले दिन प्रेमनगर पुलिस को दी थी। छह सितंबर को अर्ध बेहोशी की हालत में घर लौटी उनकी बेटी ने बताया कि राजेंद्रनगर में शिव ज्वैलर्स के पास रहने वाला तुषार वर्मा उसे ले गया था। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और छह दिन तक बंधक बनाए रखा। जैसे ही मौका मिला, वह निकल भागी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत तुषार के परिवार वालों से की तो उन लोगों गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तुषार ने बेहोशी की हालत में ही उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी कराएं है। उसे यह भी पता नहीं लगा कि उसने किन कागजों पर हस्ताक्षर कराए। प्रेमनगर पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed