फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   merchant protest against kutubkhana flyover

कुतुबखाना पुल के विरोध में व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी

Thu, 22 Sep 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:33 AM IST
सार

कुतुबखाना पुल के विरोध में व्यापारियों का क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रही।पांच व्यापारी पूर्वाह्न 11 बजे से शाम छह बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे।चोतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
merchant protest against kutubkhana flyover

विस्तार

बरेली। कुतुबखाना पुल के विरोध में व्यापारियों का क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रही। पांच व्यापारी पूर्वाह्न 11 बजे से शाम छह बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे। व्यापारियों ने मेयर से पुल के लिए दोबारा सर्वे कराने की मांग की। चोतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे। हालांकि इस दौरान कुतुबखाना बाजार खुला रहा।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारी पंजाबी मार्केट में नदीम शम्सी, गब्बर सिंह, राहुल सिंह, हरनाम सिंह और गगनदीप सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। व्यापारियों ने कहा कि सेतु निगम ने पुल के लिए जो सर्वे किया गया है, वह सही नहीं है। फुल बनने के बाद यहां से फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक नहीं निकल पाएगी। एंबुलेंस भी फंस जाएंगी। सर्वे में इसका कोई जिक्र नहीं है। इसका हल निकाला जाए। व्यापारियों ने कहा कि वे शांत नहीं बैठेंगे। उनका आंदोलन मार्गों पूरी होने के बाद ही खत्म होगा। इस मौके पर परमजीत सिंह, रौनक जौली, राकेश साहनी, विजय, प्रभजोत, सुनील अरोड़ा, गुरमीत सिंह, तनप्रीत सिंह, अजयपाल सिंह, प्रीतम सिंह, इंद्रजीत सिंह, आलोक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed