फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mental and physical strength is the first weapon of self-defense.

Bareilly News: मानसिक व शारीरिक मजबूती ही आत्मरक्षा का पहला हथियार

Tue, 01 Sep 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 01 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mental and physical strength is the first weapon of self-defense.
बरेली। अगर अपनी रक्षा करनी है तो पहले मानसिक व शारीरिक रूप से स्वयं को हर मुसीबत के लिए तैयार करना होगा। यह सीख अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी साक्षी बोरा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में आरएन टैगोर स्कूल की छात्राओं को दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा की कई अन्य बुनियादी बातें सिखाने के साथ ही ताइक्वांडो का प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन

साक्षी बोरा ने छात्राओं से कहा कि अगर कोई आपका गला पकड़े तो उसकी आंखों में अंगुलियों से वार करना चाहिए। जब कोई पीछे से पकड़े तो उसके पैरों पर वार करें और वहां से निकल भागें। उन्होंने बताया कि जीवन में वही अपना व दूसरों का बचाव कर सकता है जो मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत हो। इसलिए रोजाना व्यायाम व अभ्यास करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन दौड़ लगाने के साथ ही पंच व किक का अभ्यास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि कोई छेड़छाड़ की कोशिश करे तो घबराएं नहीं। उसका विरोध करें। भिड़ंत होने पर सामने वाले के शरीर के नाजुक हिस्सों पर वार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को अटैक व डिफेंस दोनों तरह के पैंतरों का अभ्यास कराया। छात्राओं ने रोजाना किक व पंच का अभ्यास करने का वादा किया। यहां ताइक्वांडो खिलाड़ी नीशु भारद्वाज, विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा व 108 छात्राएं उपस्थित रहीं।

---
छात्राओं के सवालों पर दिए जवाब
प्रश्न : यदि कोई पीछे से गर्दन पकड़ ले तो क्या करें- दीक्षा
उत्तर : यदि कोई पीछे से पकड़े ताे उसकी अंगुलियों पर अपने नाखूनों से वार करके वहां से भाग जाओ।
प्रश्न : अगर सामने वाला मजबूत कद काठी का है, उसने दोनों हाथों से पकड़ लिया तो कैसे बचें- शिवानी
उत्तर : यदि आपने सैंडल या हील पहनी है तो उसके पैरों पर अपनी हील से पूरी जान से वार करो। उसे दर्द होगा। पकड़ छूट जाएगी और आपको भागने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed