फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   men vandalised cafe and beat up the owner over a dispute of Rs 200

खाने के बिल पर बवाल: बरेली में युवकों ने कैफे में की तोड़फोड़, संचालक को पीटा, 26 आरोपियों पर मुकदमा

Mon, 18 Nov 2024 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

Bareilly News: शहर के डीडीपुरम में कुछ युवकों ने रविवार रात बवाल कर दिया। आरोपियों ने 200 रुपये के विवाद में कैफे में तोड़फोड़ की। संचालक भी पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
men vandalised cafe and beat up the owner over a dispute of Rs 200
कैफे के बाहर मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में खाने के महज दो सौ रुपये के विवाद में डीडीपुरम स्थित कैफे में रविवार रात एक युवक ने अपने 25 साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कर दी। कैफे संचालक को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देर रात 26 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


राजेंद्रनगर निवासी क्षितिज सक्सेना डीडीपुरम में कैफे चलाते हैं। रविवार रात नौ बजे प्रेमनगर थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को बताया कि शाम को अर्श रजा नाम का युवक दोस्तों के साथ उनके कैफे में खाना खाने आया। उनका सात सौ रुपये का बिल बना। इसको लेकर अर्श और उसके साथियों में बहस होने लगी। फिर ये लोग पांच सौ रुपये ही देने की बात कहने लगे। इस पर उनकी भी अर्श रजा से बहस हो गई। 
विज्ञापन


UP: ट्रैक पर 31 किलो के लोहे का टुकड़ा और पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अर्श को धक्का देकर कैफे से बाहर निकाल दिया। अर्श अपने साथियों के साथ आया और तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अर्श समेत सभी पर रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया गया है। 


 

Trending Videos

दबंगों ने नारियल पानी विक्रेताओं को पीटा
डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास नारियल पानी का ठेला लगाने वाले दो लोगों को दबंगों ने जमकर पीटा और रुपये छीन लिए। एक पार्टी से जुड़े नेताओं पर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने की भी चर्चा है। 

शेरगढ़ के डुंगरपुर निवासी ओमकार व प्रेमनगर के ही राहुल दिवाकर ने पुलिस को बताया कि वह लोग डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास नारियल पानी बेचते हैं। सुरेश शर्मा नगर निवासी एक नेता ने अपने साथियों के साथ आकर उनसे 30 हजार रुपये मांगे। न देने पर ताले से ओमकार का सिर फोड़ दिया। ये लोग हर महीने रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे गए हैं।

इस मारपीट का भी वीडियो वायरल हो गया। इधर, प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार रघुवंशी ने बताया कि नारियल पानी विक्रेता उधार में माल लेकर बिक्री करते हैं। नारियल उधार देने वालों से उनका विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने शिकायत की है। आपस में विवाद न सुलझा तो रिपोर्ट लिखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed