{"_id":"6797d9d3c9dbaf662003cf4a","slug":"members-of-hindu-organization-reach-police-station-in-case-of-assault-commotion-bareilly-news-c-400-1-ala1001-187-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मारपीट के मामले में थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के सदस्य, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मारपीट के मामले में थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के सदस्य, हंगामा
विज्ञापन
आंवला। हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोंकझोंक-संवाद
आंवला। दूसरे समुदाय के आरोपियों द्वारा दो युवकों से मारपीट कर बाइक व मोबाइल फोन छीनने के मामले में गुस्साए हिंदू संगठन के सदस्य थाने पहुंचे। वहां भागने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान संगठन के सदस्यों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। बाद में कोतवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता लौट गए।
सोमवार रात नौ बजे हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष व पूर्व सभासद रामवीर प्रजापति विहिप, हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ला खेड़ा निवासी दो युवकों नीरज व नरेश के साथ शाम को दूसरे समुदाय के आरोपियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज के बाद मारपीट की। आरोपियों ने बाइक खड़ी करवा कर मोबाइल फोन छीन लिए। मौके पर जमा हुए लोगों को देखकर आरोपी तमंचा दिखाकर चले गए।
मामले की गंभीरता समझते हुए पुलिस सक्रिय हो गई और करीब एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज छीने हुए फोन लेकर थाने पहुंचे। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने करने का आरोप लगाने लगे। काफी देर तक कार्यकर्ताओं और चौकी इंचार्ज में तीखी नोकझोंक व हंगामे के बाद कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान जयदीप पाराशरी, अवनेश शंखधार, आशीष पाठक, गौरव शर्मा, विमल गुप्ता, दुर्गेश सक्सेना, मुरली मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद