फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Melting increased due to cold wind of mountains, yellow alert of cold day

Bareilly News: पहाड़ों की सर्द हवा से बढ़ी गलन, कोल्ड डे का यलो अलर्ट

Wed, 01 Jan 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to cold wind of mountains, yellow alert of cold day
- मौसम विभाग ने दो दिन कोहरा छाने और तापमान में और गिरावट का जताया पूर्वानुमान
विज्ञापन

बरेली। पछुआ हवा से मंडरा रहे बादल और छा रहे घने कोहरे से मंगलवार को भी दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने दो दिन सर्द हवा चलने, कोहरा छाने और शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी।

मंगलवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। सर्द हवा गलन का एहसास कराती रही। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की कोशिश करते नजर आए। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से ही अंधेरा छाने लगा। लोग घरों का रुख करने लगे। रात आठ बजे से सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ हवा का दौर थमने तक ठंड और शीतलहर सताएगी। दो जनवरी तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। इसके बाद पुरवाई चलने का अनुमान है। इससे कोहरा छंटेगा और धूप होगी। लोगों को रात में यात्रा से बचने और एहतियात बरतने की अपील की है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


=

मौसम इनपुट

15.5

11.5

दिन भर कोहरा रहेगा। हल्के बादल मंडराएंगे। शीतलहर चलेगी।

सूर्योदय 7:05

सूर्यास्त 5:27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed