फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega job fair to be held in Bareilly on September 23

नौकरी का मौका: बरेली में 23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से 35 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Mon, 21 Sep 2026 06:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

बरेली के राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 23 सितंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पचास से ज्यादा निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। 

विज्ञापन
Mega job fair to be held in Bareilly on September 23
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बरेली में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पचास से ज्यादा निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए करीब पांच हजार रिक्तियों पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन

मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें युवाओं के पहुंचने पर आवेदन के मुताबिक उनका साक्षात्कार किया जाएगा। इसके बाद कंपनी से उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाएगा। दावा किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी और पद के अनुसार 15 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतिभाग 
इस रोजगार मेले में बरेली के महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। इसके बाद वे इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन न कर पाने वाले अभ्यार्थियों के लिए मेला स्थल पर हेल्प डेस्क लगेगी। इसके तहत वे ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त कर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed