फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block will affect 18 trains, six canceled, six routes changed

Bareilly News: मेगा ब्लॉक से प्रभावित होंगी 18 ट्रेनें, छह निरस्त, छह के रूट बदले

Fri, 26 May 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mega block will affect 18 trains, six canceled, six routes changed
बरेली। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़-गाजियाबाद रेल खंड में हापुड़ यार्ड और पिलखुला में मरम्मत कार्यों के चलते 28 मई को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान छह ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। लंबी दूरी की छह ट्रेनों को पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट बदले जाने संबंधी सूचनाएं जारी कर दी हैं। ब्लॉक के कारण कुल 18 ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

-------------
ये ट्रेनें 28 मई को निरस्त रहेंगी
12583/84- लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिलन डबल डेकर एक्सप्रेस।
15035/36- काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
25035/36- मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस।
-------------
इनका बदला गया रूट
20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 28 मई को गाजियाबाद, टावरी, मुरादाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। 20505 राजधानी एक्सप्रेस को 26 मई को मुरादाबाद, टापरी, गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12523 न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस को 27 मई को मुरादाबाद, टापरी, गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
यह ट्रेन की गईं रीशेड्यूल-
12204 अमृतसर-सहसरसा एक्सप्रेस को 28 मई को अमृतसर से पांच घंटे 20 मिनट की दूरी से चलाया जाएगा। 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस को नई दिल्ली से 28 मई को साढ़े चार घंटे 15116 नई दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस को दिल्ली से ढाई घंटे, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को आनंद बिहार से दो घंटा 20 मिनट, 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को आनंद विहार से दो घंटे और 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को डिब्रूगढ़ से चार घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed