फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block on Bareilly-Lucknow route, Vande Bharat remained cancelled.

Bareilly News: बरेली-लखनऊ रूट पर मेगा ब्लॉक, निरस्त रही वंदे भारत

Thu, 13 Feb 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mega block on Bareilly-Lucknow route, Vande Bharat remained cancelled.
बरेली। बरेली-लखनऊ रूट पर मेगा ब्लॉक के साथ ही ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त रही। यह ट्रेन 19 फरवरी तक नहीं चलाई जाएगी। फरवरी की अलग-अलग तारीखों में बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 46 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से 14004-03 मालदा टाउन एक्सप्रेस को 18 फरवरी और 13019-20 बाघ एक्सप्रेस को 20 फरवरी तक निरस्त कर दिया जाएगा। 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 18 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। 15715-16 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस को 20 फरवरी तक और 13005-06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को 18 फरवरी तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस 26 तक, 22541-42 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ और 15002-01 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 17 फरवरी तक निरस्त की गई हैं। 15002-01 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 15 व 17 फरवरी, 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 15 व 18 फरवरी को निरस्त रहेंगी। 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 15 से 19 फरवरी तक निरस्त किया गया है। 15119-20 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस को 15 से 17 और 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस को 15 व 18 फरवरी को निरस्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed