फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block of 13 days today, 18 trains will be canceled

Bareilly News: आज 13 दिन का मेगा ब्लॉक, निरस्त रहेंगी 18 ट्रेनें

Fri, 15 Nov 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Mega block of 13 days today, 18 trains will be canceled
बरेली। त्योहारों के बाद अब रेल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर 15 से 27 नवंबर तक 13 दिन के मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। आठ ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है, जबकि आठ अन्य ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। निरस्त की गई ट्रेनों में ज्यादातर विशेष ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन



ये ट्रेनें रहेंगी रद्द- 04652/51 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन 15 से 29 नवंबर तक।
- 04654/53 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन 20 से 29 नवंबर तक।
- 14604/03 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 20 से 29 नवंबर तक।
- 22424/23 अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 से 25 नवंबर तक।
- 14618/17 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 22 से 29 नवंबर तक।
- 05193/94 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन-छपरा विशेष ट्रेन 16 से 25 नवंबर तक।
- 05734/33 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 21 व 23 नवंबर को।
- 05736/35 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 20 व 22 नवंबर को।
- 05161/62 छपरा-अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 19 व 20 नवंबर को।



इनका देरी से होगा संचालन14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 15, 20 और 22 नवंबर को, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 15 नवंबर को, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 24 व 26 नवंबर को, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 22 व 24 नवंबर को, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 20 नवंबर को, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 22 व 24 नवंबर को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 27 नवंबर को दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन



इन ट्रेनों को किया गया आंशिक निरस्त
सहरसा से 17 व 24 नवंबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। दरभंगा से 16 व 23 नवंबर को चलाई जाने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 20 नवंबर को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन, छपरा से 15 व 22 नवंबर को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन अंबाला तक चलाई जाएंगी। अमृतसर से 18 व 25 नवंबर को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। जालंधर से 17 व 24 नवंबर को चलने वाली 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस जालंधर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएगी। 05006 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर को और 05050 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed