फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block in Gorakhpur, 28 trains canceled, 14 diverted

Bareilly News: गोरखपुर में मेगा ब्लॉक, 28 ट्रेनें निरस्त, 14 का मार्ग परिवर्तित

Mon, 14 Apr 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mega block in Gorakhpur, 28 trains canceled, 14 diverted
बरेली। गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन के अलावा प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक शुरू हो गया है। इस कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त, नियंत्रित, मार्ग परिवर्तित किया गया है। मई के पहले सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों में बरेली होते हुए गुजरने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। संवाद
विज्ञापन


------
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
05057-58 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन आठ मई तक, 05577-78 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन चार मई तक, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 12 अप्रैल से चार मई तक, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से छह मई तक निरस्त रहेगी। 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 16 अप्रैल से सात मई तक, 15211-12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 16 अप्रैल से चार मई तक, 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर 19 अप्रैल से दो मई तक निरस्त है।
विज्ञापन

12571 गोरखपुर-आनंद विहार 19 अप्रैल से दो मई तक, 22424 अमृतसर-गोरखपुर 20 व 27 अप्रैल को, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून 21, 28, पांच मई को, 12572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 अप्रैल से चार मई तक, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 व 28 अप्रैल को नहीं चलाई जाएगी। 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर 26 अप्रैल व तीन मई को, 12596 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 अप्रैल से दो मई तक, 05050 अमृतसर-छपरा विशेष विशेष ट्रेन 26 अप्रैल व दो मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15531-32 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 27 व 28 अप्रैल को, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल व दो मई को, 15058-87 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल व एक मई, 22551-52 दरभंगा-जालंधर तीन व चार मई को निरस्त रहेगी।

--------
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन दो मई तक, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन तीन मई तक, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 15 अप्रैल से दो मई तक बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। 12494 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 व 27 अप्रैल को, 05305 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 24, 28 अप्रैल व एक मई को, 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल को, 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस दो मई को, 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 26 अप्रैल, एक व दो मई को, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अप्रैल को मार्ग परिवर्तित कर चलाई जाएगी।



-----------
देरी से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 05306 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 26 अप्रैल को 120 मिनट, 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 अप्रैल व दो मई को 180 मिनट, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 अप्रैल को 90 मिनट की देरी से चलेगी। 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन मई को 150 मिनट, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस दो मई को 240 मिनट, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो मई को 240 मिनट, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन मई को 150 मिनट, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन मई को 150 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed