फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block amid festivals, 10 trains canceled till 27 October, route of 34 trains changed

Bareilly News: त्योहारों के बीच मेगा ब्लॉक, 27 अक्तूबर तक 10 ट्रेनें निरस्त, 34 ट्रेनों का मार्ग बदला

Fri, 11 Oct 2024 06:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Mega block amid festivals, 10 trains canceled till 27 October, route of 34 trains changed
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा व कुसम्ही-गोरखपुर रेलखंड में दो चरणों में 14 से 27 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ने 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 34 ट्रेनों को बदले मार्ग और सात को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर अस्थाई रूप से अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा। त्योहारी सीजन में मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ------
विज्ञापन

ये त्योहार विशेष ट्रेनें की गईं निरस्त
04032/31 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार 14 से 28 अक्तूबर तक, 04493/94 दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली 17 से 27 अक्तूबर तक, 04313/14 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार-मुजफ्फरपुर 18 से 26 अक्तूबर तक, 05055/56 लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं 14 से 22 अक्तूबर तक, 05301/02 मऊ-आनंद विहार-मऊ 17 से 25 अक्तूबर तक।
विज्ञापन



-------
इन ट्रेनों का बदला मार्ग
12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13019/20 बाघ एक्सप्रेस, 12212/11 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस, 12558/57 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस,19269/70 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही 12492/91 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15273/74 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14674/73 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 15651 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी
15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 13 से 30 अक्तूबर तक दो घंटे, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 21 अक्तूबर को एक घंटे, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को दो घंटे, 15279 सहरसा-आनंद विहार 27 अक्तूबर को दो घंटे, 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 14 से 26 अक्तूबर तक दो घंटे, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को एक घंटे, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 से 16 अक्तूबर तक 45 मिनट देरी से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed