फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 trains passing through Bareilly will be affected due to mega block

मेगा ब्लॉक : बरेली होकर जाने वाली 16 ट्रेनें होंगी प्रभावित, 10 का मार्ग परिवर्तन

Thu, 31 Jul 2025 03:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 03:17 PM IST
सार

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के कारण 10 से 12 अगस्त तक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान बरेली होकर जाने वाली 16 ट्रेनें प्रभावित होंगी। 

विज्ञापन
16 trains passing through Bareilly will be affected due to mega block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित गोविंदनगर-टिनिच-गौर-बभनान स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल के काम के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली होकर जाने वाली 16 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 10 ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। पांच गाड़ियों का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन

  
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और 11 अगस्त को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 11 व 12 अगस्त को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी  को बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोंडा होकर चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 11 अगस्त को कटिहार से दो घंटे देरी से चलाई जाएगी। 10 अगस्त को 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 11 अगस्त को 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस व 11 और 12 अगस्त को 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मिनट देरी से आई अमृत भारत एक्सप्रेस
आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस बुधवार को 26 मिनट देरी से बरेली आई। दो मिनट के ठहराव के बाद गाड़ी को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। बरेली जंक्शन से अकेले लखनऊ के लिए स्लीपर श्रेणी में 146 यात्री सवार हुए।  आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को किया जाएगा। 

बुधवार को यह गाड़ी दिल्ली से अपने निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से 2:05 बजे चली। इसका बरेली जंक्शन आने का समय 6:17 बजे है, लेकिन यह गाड़ी 26 मिनट की देरी से शाम 6:39 बजे आई।  इस ट्रेन के बरेली पहुंचने का समय रात 1:10 बजे का है। आनंद विहार-सहरसा 10, ऊधमपुर-छपरा विशेष ट्रेन नौ घंटे देरी से आई। इन दोनों गाड़ियों को तकनीकी कारणों से प्रारंभिक स्टेशनों से आठ घंटे तक देरी से चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed