{"_id":"6af769c96a1c97f3bb0147d6","slug":"meeting-of-the-industry-university-collaboration-cell-on-november-16-bareilly-news-c-4-bly1015-1006575-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ की बैठक 16 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ की बैठक 16 नवंबर को
Sat, 14 Nov 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) की ओर से गठित उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ (इंडस्ट्री-यूनिवर्सिटी कोलेब्रेशन सेल) की पहली बैठक 16 नवंबर को विवि परिसर में होगी।
मीडिया सेल प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने बताया कि कुलपति कार्यालय स्थित समिति कक्ष में हाइब्रिड मोड में होने वाली यह बैठक दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगी। इसका एजेंडा शैक्षणिक विकास, विमानन, कृषि, एआई, स्टार्टअप, आईटी प्रशिक्षण और सीएसआर से रोजगारपरक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। प्रकोष्ठ में प्रो. एसके पांडेय संयोजक, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. मनीष राय, प्रो. एसएस बेदी, प्रो. भोला खान और प्रो. तुलिका सक्सेना शामिल हैं।
उद्योगों के अनुरूप कौशल विकसित करना उद्देश्य -
मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि ये सेल उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल आधारित पाठ्यक्रम विकसित करेगा। इससे विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप के बेहतरीन अवसर मिल सकेंगे। उद्योगों के सहयोग से संयुक्त अनुसंधान व नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योग जगत के विशेषज्ञों को बतौर प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और अतिथि व्याख्याता जोड़कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। कुलपति का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को नौकरी देने वाले युवा बनाना है। इससे इनक्यूबेशन सेंटर की सार्थकता भी बढ़ेगी।