फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meeting in support of Nari Shakti Vandan Act

Bareilly News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बैठक

Tue, 14 Apr 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Meeting in support of Nari Shakti Vandan Act
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तीकरण और महिला नेतृत्व को भारतीय राजनीति में सम्मान देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। विश्वविद्यालय इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपना समर्थन प्रदर्शित करेगा। बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, मुख्य प्रॉक्टर, वार्डन और एनएसएस संयोजक व सभी कॉलेजों के प्राचार्य भी शामिल हुए। इस अवसर पर कुलसचिव हरीश चंद, उपकुलसचिव सुनीता यादव, प्रो. शोभना सिंह, अनीता त्यागी, अर्चना गुप्ता और तूलिका सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed