{"_id":"5d7960698ebc3e93a553d0fe","slug":"meeting-bareilly-news-bly3758153198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति अभियान की टीम आज देखेगी तालाबों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति अभियान की टीम आज देखेगी तालाबों की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान की टीम ने बुधवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर तालाब खुदाई के कार्यों की समीक्षा की। बृहस्पतिवार को यह टीम क्षेत्र में जाकर तालाबों की खुदाई की हकीकत देखेगी। साथ ही रामगंगा की सफाई पर हो रहे काम का भी जायजा लेगी।
जल शक्ति अभियान के तहत नगर निगम ने पिछले दिनों तालाबों के संरक्षण की कवायद शुरू कर दी है। तालाबों की खुदाई के लिए 40 लाख का बजट तय किया है। इससे सीबीगंज के गांव खड़ौआ समेत कुछ अन्य तालाबों की खुदाई शुरू की गई है। इस संबंध में जल शक्ति अभियान की टीम ने बुधवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके प्रगति रिपोर्ट जानी। निगम अफसरों ने बताया कि तालाब की खुदाई चल रही है। सराय तल्फी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। यह पानी साफ होने के बाद उसे नदी में डाला जाएगा। इस पर तय हुआ कि एसटीपी का पानी नदी के बजाय सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाए। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि यह टीम बृहस्पतिवार को शहर में तालाबों का निरीक्षण करेगी।