फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meerut-Lucknow Vande Bharat Express is running with more than half the seats empty

Vande Bharat: आधे से ज्यादा खाली सीटों के साथ दौड़ रही मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, ये है वजह

Wed, 25 Sep 2024 10:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 10:48 AM IST
सार

यात्रियों की पसंद के मामले में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पिछड़ गई है। इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू हुआ। सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन संचालन होता है, लेकिन यह ट्रेन रोजाना औसतन 360 खाली सीटों के साथ दौड़ रही है।

विज्ञापन
Meerut-Lucknow Vande Bharat Express is running with more than half the seats empty
वंदे भारत - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में अलग-अलग रूटों पर दौड़ रहीं 60 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी के मामले में 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 56वें स्थान पर है। इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू किया गया है। वहीं, 26 मई से चलाई गई 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 31वें स्थान पर है। ये दोनों ट्रेनें बरेली होकर चलती हैं। 

विज्ञापन

 
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस आधे से ज्यादा खाली दौड़ रही है। कुल 60 में से 17 ट्रेनों में शत-प्रतिशत सीटें बुक हो रही हैं। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी की 474 सीटों में औसतन 88.4 फीसदी सीटें बुक हो रहीं और 55 सीटें खाली रह जा रही है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में महज 24 फीसदी सीटें ही बुक हो रही हैं। 
विज्ञापन


UP News: बरेली में दौड़ेगी मेट्रो या लाइट मेट्रो... 15 अक्तूबर तक आएगी रिपोर्ट, दिसंबर तक तैयार होगी डीपीआर
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन रोजाना औसतन 360 खाली सीटों के साथ दौड़ रही है। यात्रियों की पसंद के मामले में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत काफी पिछड़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन के विस्तार पर विचार किया जा रहा है। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत का प्रदर्शन ठीक माना जा रहा है।

अन्य ट्रेनों की स्थिति
यूपी से गुजरने वाली 22458 देहरादून-आनंद विहार, 22345 पटना-लखनऊ, 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत में 100 फीसदी सीटें बुक हो रही हैं। 22439 नई दिल्ली-कटड़ा, 22426 आनंद विहार-अयोध्या, 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत में 90 से 99 फीसदी तक सीटें बुक हो रही हैं। 

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत के मुकाबले 13 ट्रेनें ही ऐसी हैं, जिनमें 88 फीसदी से ज्यादा सीटें बुक हो रही हैं। हाल ही में शुरू की गई 20829 उदयपुर-आगरा वंदे भारत में सिर्फ 17 फीसदी सीटें बुक हो रही हैं। 22415 वाराणसी-नई दिल्ली में 40 और 22500 वारणसी-देवघर वंदे भारत में 70 फीसदी से ज्यादा सीटें बुक हो रही हैं।

ये है वजह 
मेरठ से लखनऊ के लिए 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन होता है। वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूसरी तय करने में 7:10 घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस आठ और नौचंदी एक्सप्रेस 9:10 घंटे लेती है। 

वंदे भारत और राज्यरानी के आवागमन के समय में भी महज 50 मिनट का अंतर है। वंदे भारत में चेयरकार का किराया 1,355 रुपये, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस में चेयरकार का किराया 645 रुपये है। ऐसे में यात्री वंदे भारत के स्थान पर राज्यरानी को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed