फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical waste also put in the open

केशलता वाले भी खुले में डाल रहे मेडिकल कचरा

Fri, 29 Dec 2017 02:07 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 29 Dec 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Medical waste also put in the open
मे‌िडडिकल वेस्‍टट पऊफेकते पकउ़ा गया कमऱ्र्मचारी

विज्ञापन
छोटे-मोटे अस्पतालों को छोड़िए, डेलापीर स्थित केशलता अस्पताल जैसे बड़े अस्पताल का भी मेडिकल वेस्ट खुले में डाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केशलता अस्पताल के एक कर्मचारी को मेडिकल कचरा फेंकते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी के बयान के आधार पर केशलता अस्पताल का मेडिकल कचरा फेंके जाने की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजकर उस पर जुर्माना ठोकने की तैयारी चल रही है।  
मेडिकल वेस्ट के ठीक तरह निस्तारण के लिए पिछले महीने स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया गया था। शहर के सभी अस्पतालों के प्रबंधन और आईएमए के साथ बैठक करके आगाह किया गया था मेडिकल कचरे का नियमानुसार ही निस्तारण किया जाए। 60 से अधिक अस्पतालाें को मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ठंडी पड़ गई और अस्पतालों ने भी नोटिस को कचरे में डाल दिया। बृहस्पतिवार को नगर निगम की रैली में शामिल नगर स्वास्थ्य अधिकारी व एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के साथ नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक महेंद्र प्रताप राठौर और सफाई निरीक्षक संजीव ने केशलता से मेडिकल वेस्ट लेकर डलावघर में फेंकते हुए एक कर्मचारी को पकड़ लिया। इस कचरे में ग्लूकोज की बोतलों के अलावा संक्रमित कचरा भी था। डेलापीर के पास बने डलावघर में पहले भी काफी कचरा फेंका गया था, जबकि  अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट उठाने वाली एजेंसी से अनुबंध भी है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को दो नोटिस भेजे जाएंगे। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन



जिस कर्मचारी को मेडिकल वेस्ट फेंकते पकड़ा गया है उसके पास ग्लूकोज की बोतलें मिली हैं। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा और जुर्माना भी लगेगा। चेतावनी दी गई है कि अगर अगली बार बायो वेस्ट सड़क पर दिखा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी 


जैसे मुझे जानकारी हुई कि हमारे कर्मचारी ने मेडिकल वेस्ट सड़क पर फेंका है तो तुरंत कांट्रैक्टर से बात की गई और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। प्लास्टिक की बोतलें हो सकता है कि वह बेचने के लिए बाहर गया हो, लेकिन वह बाहर कैसे गया यह भी गलत है।
डॉ. केशव अग्रवाल, संचालक, केशलता अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed