फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical units are increasing, pharmacists, the backbone of medical care, are decreasing.

Bareilly News: बढ़ी रहीं चिकित्सा इकाइयां, घट रहे मेडिकल की रीढ़ फार्मासिस्ट

Sun, 24 Sep 2023 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Medical units are increasing, pharmacists, the backbone of medical care, are decreasing.
डॉ.आरके गौतम, सीएमओ
शाहजहांपुर। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर बेहतर उपचार का दावा किया जाता है, जबकि इसकी वास्तविक तस्वीर ही अलग है। बढ़ती स्वास्थ्य इकाइयों के बीच लगातार फार्मासिस्टों के पद घटते जा रहे हैं। फार्मासिस्ट न होने के चलते ग्रामीण इलाकों में मरीजों को दवा बांटने वाले तक नहीं हैं। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़़ती है।
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम सबसे ऊपर आता है। इसके अतिरिक्त 16 सीएचसी और 39 पीएचसी के जरिये ग्रामीणों को उनके गांव के नजदीक उपचार देने का दावा किया जाता है। इन केंद्रों के लिए 180 के सापेक्ष मात्र 85 डॉक्टर ही उपलब्ध हैं। दवाई देने समेत अन्य चिकित्सीय कार्यों को अंजाम देने वाले फार्मासिस्ट तक नहीं हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट के 19 पद रिक्त हैं। इसके चलते उपकेंद्रों पर दवाओं का प्रबंधन और वितरण समेत कई दुश्वारियां आ रही हैं। फार्मासिस्ट न होने से कुछ पीएचसी केवल वार्ड बॉय के सहारे चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पदनाम कुल पद भरे पद रिक्त पद
चीफ फार्मासिस्ट 07 04 03
फार्मासिस्ट 85 69 16

राजकीय मेडिकल कॉलेज में खत्म हो गए पद
जिला अस्पताल में पूर्व में 100 बेड का मेटरनिटी सेंटर, महिला व पुरुष अस्पताल का संचालन होता था। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने के बाद चीफ फार्मेसी अधिकारी व फार्मासिस्ट के 29 में मात्र 15 शेष रह गए हैं। रिक्त हुए पदाें को ही समाप्त कर दिया गया है।


फार्मासिस्ट के रिक्त पदाें को भरने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। संगठन द्वारा लगातार पत्राचार किया गया। पद खाली होने से फार्मासिस्ट पर अधिक काम का अधिक बोझ पड़ रहा है। - डॉ. जेडी बंसल, अध्यक्ष-उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन



स्वास्थ्य इकाइयों पर फार्मासिस्टों के पदों को लेकर सूचना शासन से मांगी गई थी। पदों को भरने के लिए पत्राचार किया गया। संबंधित से फोन पर भी वार्ता की गई है। - डॉ. आरके गौतम, सीएमओ

डॉ.आरके गौतम, सीएमओ

डॉ.आरके गौतम, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed