{"_id":"5ee51eb58ebc3e42c50a704e","slug":"medical-test-of-corona-bareilly-news-bly4091889126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटकर बिना जांच कराए घर पहुंचा पति को पत्नी ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटकर बिना जांच कराए घर पहुंचा पति को पत्नी ने भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना संक्रमण का खौफ लोगों के दिलों में इस कदर घर कर गया है कि वे अपनों से भी डरने लगे हैं। डेलापीर का एक युवक दो दिन पहले मुंबई से पैदल चलकर घर पहुंचा तो संक्रमण के डर से पत्नी ने दरवाजे से ही भगा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत कर उसकी जांच कराने की मांग की। इसके बाद युवक ने रात स्टेशन पर गुजारी और अगले दिन जांच कराने 300 बेड के अस्पताल पहुंचा।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को यूपी-112 पर फोन कर मुंबई से लौटे अपने पति के जबरन घर में घुसने की शिकायत की। सूचना मिलने पर पहले तो पुलिस ने मामला पारिवारिक कलह का समझा लेकिन जब मौके पर पहुंची तो कोरोना संक्रमण के खौफ का निकला। महिला ने बताया कि पति 21 दिन पैदल चलकर मुंबई से गुरुवार शाम ही शहर पहुंचा और बिना जांच कराए ही घर में घुसने की जिद करने लगा। इससे परिवार में संक्रमण फैलने का खतरा है। पुलिस ने युवक को जांच कराने की सलाह दी तो उसने रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। शुक्रवार सुबह वह कोरोना की जांच कराने 300 बेड के अस्पताल पहुंचा।