{"_id":"68cf0f09cdac201bea02a9a8","slug":"medical-stores-raided-one-store-closed-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105028-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेडिकल स्टोर पर छापा, एक स्टोर को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेडिकल स्टोर पर छापा, एक स्टोर को कराया बंद
विज्ञापन
शटर गिराकर भागने वाले संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी
शेरगढ़। कस्बे में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री की गोपनीय सूचना मिलने पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने जगह-जगह छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई, जिससे अन्य मेडिकल संचालकों में अफरा-तफरी रही। इसके बाद मेडिकल संचालक स्टोर की शटर गिराकर चले गए। अब स्टोर बंद करने जाने वाले संचालकों पर विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
औषधि निरीक्षक अनामिका जैन की अगुवाई में विभागीय टीम ने पुलिस के साथ यह कार्रवाई की। इस दौरान सिद्धांत मेडिकल स्टोर पर संचालक नहीं मिला, जिसे बंद करा दिया गया। जानकारी होने पर कस्बे के सभी मेडिकल संचालक स्टोर बंद कर भाग खड़े हुए।
औषधि निरीक्षक अनामिका जैन ने बताया कि मौके पर पाई गईं कमियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस भेजा जाएगा। छापे के दौरान, जो मेडिकल स्टोर संचालक स्टोर बंद करके भाग गए हैं। उनको चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजेश कुमार, दरोगा बालेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद