फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical examination of the girl was done, statement will be given tomorrow

Bareilly News: युवती का कराया मेडिकल परीक्षण, कल होंगे बयान

Wed, 25 Feb 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of the girl was done, statement will be given tomorrow
फरीदपुर। अपहरण के मामले में संबंधित युवती का मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पीड़ित के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दस फरवरी से लापता युवती के पिता ने मामला दर्ज कराया था। बताया था कि रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान के रिश्तेदार का बेटा विकास उनकी 19 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया है। समझौते के बहाने बुलाकर ऋषिपाल, सर्वेश, संगम, विकास, सुरेश पाल सिंह तोमर, पोथीराम फौजी और सर्वेश्वर सिंह ने उनकी घेरकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सुरेश पाल सिंह तोमर कटरी कांड का भी प्रमुख आरोपी है। विवेचक सौरभ सिवाच ने बताया कि युवती का मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed