फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   medical college doctor corona infected

मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

Thu, 30 Dec 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
medical college doctor corona infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
संपर्क में आने वाले आठ लोग ट्रेस, तीन हुए जिले में सक्रिय संक्रमित
विज्ञापन

बरेली। ओमिक्रॉन की दहशत के बीच धीरे-धीरे ही सही संक्रमितों की तादाद बढ़ने लगी है। बुधवार को भोजीपुरा के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कुछ दिन पहले डॉक्टर की मां संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से वह आइसोलेशन पर थे।
सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक संक्रमित डॉक्टर की मां 23 दिसंबर को बरेली आई थी। तबीयत खराब होने के बाद टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव मिलीं। इसके बाद वह अपने गृह जनपद झांसी लौट गईं। मां के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद डॉक्टर ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। बताया जा रहा है कि छह दिन बाद भी लक्षण तो नहीं दिखे लेकिन बुधवार को डॉक्टर ने कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब वह होम आइसोलेशन पर हैं। डॉक्टर के संपर्क में परिवार के दो लोगों के साथ हॉस्टल का गार्ड, कैंटीन स्टाफ समेत छह लोग आए थे जिनकी कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे देशों से लौटे 44 लोगों में तीन का पता नहीं
नौ लोग हाई रिस्क देशों से लौटे
बुधवार को स्टेट सर्विलांस की ओर से 27 दिसंबर को विदेश से बरेली आए 44 लोगों की सूची में शामिल तीन लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका। सूची में इनके नाम-पते और मोबाइल नंबर गलत बताए जा रहे हैं। हाई रिस्क देशों से लौटे लोगों में चार मलूकपुर, तीन राजेंद्रनगर और दो आईवीआरआई रोड के रहने वाले हैं। ये लोग स्वीडन, बांग्लादेश और यूके से लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी लोगों को ही लगी कोविड वैक्सीन
कोविड टीकाकरण की मुहिम में बुधवार को 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 27404 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अब तक 2913428 लोगों को पहली और 1754365 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। बृहस्पतिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ गांधी नगर कैंप कार्यालय, सत्योदय पब्लिक स्कूल शांति विहार, ईसीएचएस पॉली क्लिनिक, एमएच हॉस्पिटल, आरटीओ ऑफिस और एयरफोर्स स्टेशन पर कोविड टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।

जिला अस्पताल में लगेगी नई सीटी स्कैन
जिला अस्पताल में एक और सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि केरल से मशीन आनी है। इसके लिए बुधवार को केरल से एक टीम ने अस्पताल पहुुंचकर मशीन को लगाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में अभी एक ही सीटी स्कैन मशीन है। लिहाजा लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed