फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meat smuggling accused caught after being shot in the leg, head constable also injured in the encounter

Bareilly News: पैर में गोली मारकर पकड़ा मांस तस्करी का आरोपी, मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल

Sun, 29 Sep 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 29 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Meat smuggling accused caught after being shot in the leg, head constable also injured in the encounter
बहेड़ी। देवरनियां पुलिस ने पैर में गोली मारकर शुक्रवार देर रात मांस तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके दो साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह अधीनस्थों के साथ बसंत नगर गांव की पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक पर तीन लोगों को आता देख उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सिपाही विकास कुमार घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में उत्तराखंड के थाना पुल भट्ठा के सिरौली निवासी तालिब के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

उसके दो साथी बाइक सहित फरार हो गए। पूछताछ में तालिब ने फरार साथियों के नाम आरिफ उर्फ भूरा निवासी रिछा व शरीफा निवासी मुड़िया जागीर बताया। उसने कबूल किया करीब एक महीने पहले हुई पशु की हत्या में वह शामिल थे। 13 दिन पहले भी पशु की हत्या करके मांस बेच दिया। तालिब के पास से मांस काटने के औजार के अलावा एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। तालिब पर पहले से दो, आरिफ पर चार और शरीफा पर एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed