{"_id":"68e581595d270e4c54055fab","slug":"measurement-of-properties-of-tauqeers-close-associates-bulldozer-may-run-on-illegal-construction-bareilly-news-c-4-vns1074-741134-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तौकीर के करीबियों की संपत्तियों की पैमाइश...अवैध निर्माण पर चल सकता बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तौकीर के करीबियों की संपत्तियों की पैमाइश...अवैध निर्माण पर चल सकता बुलडोजर
विज्ञापन
200 करोड़ की सील संपत्तियों के अभिलेख खंगाले गए
बरेली। मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की संपत्तियों की पैमाइश शुरू कराई गई है। करीबी रहे डॉ. नफीस का जखीरा स्थित बरातघर ध्वस्त किया गया है। चिह्नित की जा रही अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बवाल के बाद सील की गईं 200 करोड़ की संपत्तियों के अभिलेख खंगाले हैं, ताकि विधिक प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ा जा सकें। आरोपियों और उनके करीबियों की संपत्तियों को चिह्नित करने का काम अभी थमा नहीं है। बताया गया है कि मानचित्र स्वीकृत नहीं है तो संपत्तियां सील की जाएंगी और अगर बगैर मानचित्र के निर्माण कराया गया है, अगर जमीन भी सरकारी है तो उस बुलडोजर चलना तय है। अब तक की छानबीन में बरातघर, होटल, दुकानों और आवासीय भवन मानचित्र की शर्तों के विपरीत पाए गए हैं। फाइक एन्क्लेव में राजस्वकर्मी सीलिंग की जमीन पर कब्जे चिह्नित करने के लिए लगे हैं।
कार्रवाई का शिकंजा : चार बरातघर सील, एक हुआ ध्वस्त बीडीए ने आरिफ का फहमलान, फ्लोरा गार्डन और उनकी पत्नी का स्काईलार्क होटल, फरीदापुर चौधरी स्थित पूर्व पार्षद वाजिद बेग का बेग पैलेस बरातघर, पार्षद मैहसर खां के पिता नासिर खां का गैराज और वर्कशॉप/सपा पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना का बाइक शो-रूम सील किया है। नौमहला मस्जिद के पास की मौलाना के करीबी नदीम की ओर से बनवाई गईं चार दुकानों, फाइक एन्क्लेव में फरहत का मकान, नरियावल में शराफत के बरातघर को सील किया गया है। मोहनपुर ठिरिया के प्रधान जाकिर का जिम और उनके करीबी इरफान का बर्फखाना भी सील किया गया है। इसके अलावा नगर निगम ने नावल्टी चौराहे के करीब पहलवान साहब की मजार के पास 74 दुकानों की मार्केट पर ताला डाला है। ब्यूरो