{"_id":"57acda0a4f1c1b6b15ee48f2","slug":"mdm-will-now-take-daily-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोज लेना होगा मिड डे मील का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोज लेना होगा मिड डे मील का नमूना
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के स्वरुपपुर गांव में मिड डे मील का दूध पीकर 40 बच्चों की तबियत खराब होने के बाद सरकार ने हरेक स्कूल के मिड डे मील का खाने का नमूना रोज लेने और 24 घंटे तक सुरक्षित रखने के आदेश किए हैं। इस बारे में प्रदेश के मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक कुंवर डीवीवी सिंह ने बरेली सहित प्रदेश के सभी डीएम और बीएसए को आदेश किए हैं। इस आदेश को लागू न कराने की स्थिति में बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के कई जिलों में मिड डे मील की सब्जी में तेल और मसाले अनसेफ पाए गए। पिछले दिनों पीलीभीत और अब बदायूं में खराब दूध पीकर 40 बच्चों की तबियत खराब होने की शिकायत मुख्य सचिव दीपक सिंघल से हुई। उन्होंने कई जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अधिकारियों को स्कूली बच्चों को गुणवत्ता परख भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम से कहा है कि वह एफएसडीए की टीम से मिड डे मील के नमूने कराए और उनकी रिपोर्ट के आधार पर गुणवत्ता में सुधार भी सुनिश्चित हो। इन व्यवस्थाओं को लेकर आज यह आदेश ई मेल से जारी हुआ है। इस आदेश पर अमल कराने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी गई है। जिसे ब्लाक स्तरीय सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रधान अध्यापकों के माध्यम से लागू कराएंगे। इसके लिए कांच के बंद वर्तन खरीदने के निर्देश दिए हैं। इन वर्तनों में सब्जी, फल, दूध आदि कम से कम 24 घंटे तक पैक्ड रखे जाएंगे। सब कुछ ठीक होने पर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर डीएम को निर्देश हैं कि वह बीएसए के स्तर की जा रही इस व्यवस्था की क्रास चेकिंग कराएं।
विज्ञापन