दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही एमडी छात्रा की हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात स्टेशन रोड स्थित पंचम होटल से दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर साथियों संग लौट रही श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की एमडी छात्रा शिवाली सिंह (23) की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा अपने पांच साथियों के संग महिंद्रा एसयूवी में सवार थी। सभी स्टूडेंट कॉलेज के हॉस्टल लौट रहे थे, तभी करीब ढाई बजे मयूर वन चेतना के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में उनकी कार रोड साइड खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में शिवाली के पांचों साथी घायल हो गए। इनमें छात्रा आस्था की हालत गंभीर है। उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में बीएसएनएल के जीएम राजीव सिंह की बेटी शिवाली सिंह गुरुवार रात 11 बजे अपने दोस्तों आजमगढ़ के फूलपुर निवासी अखिलेश यादव की बेटी आस्था, सुरभि, अंशिका, ऐश्वर्य, चंदन और सौरभ के साथ अपने एक सीनियर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पंचम होटल में गई थीं। पार्टी के बाद सभी एसयूवी गाड़ी से रात दो बजे कॉलेज के हॉस्टल जाने के लिए निकले। उनकी कार पीलीभीत हाईवे पर मयूर वन चेतना के पास पहुंची, तभी मोड़ पर सामने से ट्रक आ गया। गाड़ी की स्पीड भी ज्यादा थी सो ड्राइवर ने ट्रक से बचने के लिए कार को बायीं तरफ काटा। ड्राइवर की नजर जब रोड साइड खड़े ट्रक पर पड़ी तो उसने फिर कट मारा, लेकिन गाड़ी का पिछला हिस्सा ट्रक से टकरा गया और गाड़ी घूमकर ट्रक से भिड़ गई। पिछली सीट पर बैठी शिवाली की आंख में गेयर लीवर घुस गया जोकि सिर के आरपार हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवाली के बगल में बैठी आस्था भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुखद हादसा है। मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के सुपुर्द किया गया है। यह मामला भोजीपुरा थाना की पुलिस का है। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी