Bareilly News:15 जनवरी को कॉलेज टूर पर गई एमबीए की छात्रा लापता, पिता को किया कॉल, बताई ये बात
बरेली में एमबीए की छात्रा 15 जनवरी से लापता है। वह शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है। उसके पिता ने सोमवार को बरेली पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कॉलेज टूर पर जाने की बात कहकर कमरे से गई एमबीए की छात्रा लापता हो गई। कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला। 23 जनवरी को युवती ने अपने पिता को कॉल किया। पिता के मुताबिक बेटी घबराई हुई थी। उन्होंने सोमवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहजहांपुर के मिर्जापुर निवासी शख्स ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी दो बेटियां तुलसीनगर में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करती हैं। बड़ी बेटी एमबीए की छात्रा है। उसने 15 जनवरी को कॉलेज की तरफ से टूर पर जाने की बात कही थी। छोटी बेटी को यह बताकर वह कमरे से चली गई। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है।
हर्षित भटनागर नाम के युवक पर आरोप
पिता ने बताया कि 23 जनवरी को बेटी ने कॉल किया तो वह घबराई हुई थी। छात्रा ने एक नंबर देते हुए बताया कि मेरा नंबर बंद होने पर इस नंबर पर कॉल कर मुझसे बात कर लेना। बेटी के बताए नंबर पर फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। बेटी द्वारा दिया गया नंबर किसी हर्षित भटनागर का है। पिता ने हर्षित पर बेटी को गायब करने का शक जताते हुए शिकायत की।
पिता ने बताया कि बेटी के कमरे पर रखे 10 हजार रुपये भी गायब हैं। थाना बारादरी में हर्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हर्षित के बारे में जानकारी जुटा रही है। युवती कहां है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। उधर, छात्रा के लापता होने से उसका पूरा परिवार परेशान हैं।