{"_id":"698f8e541e87459a8e0c646f","slug":"mba-department-beat-biotech-by-five-wickets-bareilly-news-c-4-vns1074-825739-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमबीए विभाग ने बायोटेक को पांच विकेट से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमबीए विभाग ने बायोटेक को पांच विकेट से दी मात
विज्ञापन
इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेला गया मुकाबला
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज में आयोजित इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को एमबीए विभाग ने बायोटेक विभाग को पांच विकेट से पराजित किया। एमबीए के अभिषेक ने 40 रनाें की पारी खेलकर, टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
एमबीए विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बायोटेक टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 68 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान कलीम ने सर्वाधिक 32 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो सके। एमबीए की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीए टीम ने अभिषेक के 40 रन की पारी की बदौलत 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।
मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मैनेजमेंट विभाग के शुभांशु और सीएस विभाग के अंकुर भारद्वाज ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा अधिकारी अभिनव सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संवाद