फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor writes to the administration; RI faces threat of suspension.

Bareilly News: महापौर ने शासन को लिखा पत्र, आरआई पर लटकी निलंबन की तलवार

Sun, 21 Jun 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mayor writes to the administration; RI faces threat of suspension.
बरेली। नगर निगम के आरआई सचिदानंद के मामले में महापौर की ओर से मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व नगर आयुक्त को पत्र भेजा गया है। पत्र के स्थानांतरण नीति के नियमों को ताक पर रखकर पिछले 7 वर्षों से निगम में रहने की बात व महिला के दुर्व्यवहार का जिक्र किया गया है। राजस्व निरीक्षक पर अब निलंबन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में आक्रोशित पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर धावा बोल दिया, जिसके बाद महापौर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और नगर आयुक्त संजीव मौर्य को पत्र भेजकर आरआई को निलंबित करने की मांग की है। इस पूरे विवाद की जड़ शहदाना कॉलोनी की निवासी सीमा रानी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर है। महिला का आरोप है कि उनके 61,143 रुपये के हाउस कर को रफा-दफा करने के एवज में आरआई सचिदानंद ने डेढ़ साल पहले 20,000 की रिश्वत ली थी। इसके बावजूद काम नहीं हुआ और अब 20,000 की अतिरिक्त मांग करते हुए कुर्की की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि बीती 16 जून को जब महिला कार्यालय पहुंची, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं, 17 जून को जब वह पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के साथ शिकायत करने गईं, तो अधिकारी ने मर्यादा भूलकर सबके सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे डाली। महापौर उमेश गौतम ने शासन को पत्र लिखा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आरआई सचिदानंद की सात साल से एक ही जगह तैनाती ट्रांसफर नीति के नियमों के खिलाफ है। महिला ने मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार, अभद्रता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed